Latest

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यालय के कर्मचारियों को सपथ दिलाने के बाद आईजी मेला पुलिस कर्मियों को आपरेशन स्वीप के बारे में दी जानकारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आईजी प्रयागराज रेंज कवीन्द्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्ति समस्त अधिकारियों को लोकतान्त्रिक परम्पराओ की मर्यादा को बनाये रखने की शपथ दिलायी बाद में मेलाक्षेत्र में ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को ऑपरेशन स्वीप के बारे में जानकारी दी।राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी पुलिस कार्यालयों पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया आज रेंज कार्यालय पर आईजी ने कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वत्रंत निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाये रखने तथा निर्भीक होकर धर्म जाति वर्ग से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।तत्पश्चात आईजी श्री सिंह माघ मेला क्षेत्र पहुँचेउन्होंने मेला के पुलिस लाइन मानसरोवर सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पुलिसकर्मियों को स्नानपर्व के दौरान भीड़ नियंत्रण एवं ऑपरेशन स्वीप के बारे में जानकारी दी

Related Articles

Back to top button