पूर्व अपर आयुक्त जितेन्द्र बने दण्डी सन्यासी परिषद के कोषाध्यक्ष

परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय, सौपा गया मनोनयन पत्र
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को माघ मेला के गंगोलीशिवाला मार्ग पर लगे हरियाणा के चरखी दादरी आश्रम में हुई।
इसमें सर्व सम्मति से पूर्व अपर आयुक्त जितेन्द्र कुमार को परिषद का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम जी महाराज ने बताया कि परिषद के आय-व्यय सहित अन्य कार्यो को पूर्व अपर आयुक्त जितेन्द्र कुमार देखेगे।
उन्होंने बताया कि निवर्तमान कोषाध्यक्ष के ब्रह्मलीन होने से यह पद रिक्त हो गया था।
इस दौरान पूर्व अपर आयुक्त जितेन्द्र कुमार ने दण्डी सन्यासी परिषद की सदस्यता ग्रहण किया। परिषद के पदाधिकारियों ने पूर्व अपर आयुक्त जितेन्द्र कुमार को मनोनयन पत्र भी सौपा।
जौनपुर निवासी पूर्व अपर आयुक्त जितेन्द्र कुमार की शिक्षा दीक्षा इविवि से हुई है। वह 1997 बैच के वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी थे। वह कई जिलों में सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज के सचिव, माघ मेला अधिकारी दो बार, नगर आयुक्त फीरोजाबाद, अपर आयुक्त आगरा, कुंभ मेला 2013 मे अपर मेलाधिकारी
और वर्ष 2019 अर्द्धकुंभ में वरिष्ठ परामर्श दाता थे। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा सौपी गयी जिम्मेदारारियों का पूरी तरह से निर्वहन करूंगा। परिषद की बैठक में संरक्षक जगद्गुरु स्वामी महेशाश्रम महराज, परिषद के अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी शंकराश्रम महाराज, राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज, उपाध्यक्ष स्वामी श्री देवेन्द्रानंद, उप मंत्री स्वामी। नर्मदेश्वराश्रम महराज, प्रचार मंत्री शंकराश्रम महराज, कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार, स्वामी श्रीरामदेव आश्रम, स्वामी ज्ञानेश्वर आश्रम और प्रबुद्ध आश्रम अखिलेशाश्रम महराज सहित अन्य संत महात्मा थे।




