Latest
बीएचएस और बीजी स्पोर्टिंग को मिली जीत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रौनक टंडन स्मृति अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता में बीएचएस और बीजी स्पोर्टिंग ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
त्रिवेणीपुरम झूंसी मैदान पर शुक्रवार को खेले गये पहले मैच में बीएचएस ने टाईब्रेकर में बीजेएस को 2-1 से हराया। निर्धारित समय तक मैच गोलरहित होने पर टाईब्रेकर हुआ जिसमें विजेता टीम के लिए प्रखर और रेहान ने एवं पराजित टीम के देवाशीष ने गोल किया।
दूसरे मैच में बीजी स्पोर्टिंग ने एलएससी को 1-0 से हराया। विजेता टीम के लिए एक मात्र गोल अभिनव श्रीवास्तव ने किया। मैच में संतोष यादव, सुधांशु, अनूप एवं अखिलेश यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।



