Latest

एसएसपी प्रयागराज ने डायल 112 कार्यालय का किया निरीक्षण

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने प्रयागराज पुलिस लाइन में स्थित 112 डायल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।प्रयागराज जनपदो के थाने एवम कार्यालयों की सुरक्षा एवं ब्यवस्था प्रबंधन को चुस्त एवं दुरुस्त करने डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी आज दोपहर में रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे और उन्होंने वहां पर डायल112 कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में नियुक्ति कर्मचारीयो से उनके हाल जाने वहीँ उनके द्वारा किये जा रहे कार्य व रखे अभिलेखों को चेक किया गया। साथ ही साफ सफाई हेतु भी आवश्यक निर्देश दिये। इसके अलावा एसएसपी ने कर्मियों के कार्यो में किसी भी प्रकार की शितिलता न बरतने की हिदायत दी।उन्होंने वहां सभी सिस्टमो एवं उपकरणों व अन्य की सघन जाँच पड़ताल की जहा भी कमिया रही सुधार हेतु निर्देश दिए । इसके अलावा उन्होंने सभी कर्मचारियों को पुरे लगन से कार्य करने को कहा।

Related Articles

Back to top button