Latest

इलाहाबाद हाईकोर्ट एकादश चैंपियन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद हाईकोर्ट एकादश ने जयपुर हाईकोर्ट एकादश को 44 रन से हराकर मथुरा में गत दिवस आयोजित मिनी ऑल इंडिया एडवोकेट्स टी-20 चैंपियनशिप पर कब्ज़ा जमाया।
चंद्रलेखा स्टेडियम में खेले गए खि़ताबी मुकाबले में इलाहाबाद हाईकोर्ट एकादश ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन (देवेंद्र सोनकर 58, आज़ाद खान 37 नाबाद, प्रभुति 26, अमन 20, अभिषेक, समीर, मोहसिन एक-एक विकेट) बनाकर जयपुर हाईकोर्ट को 20 ओवर में 144 रन (जुबैर अली खान 73 नाबाद, देवेंद्र, अमन व हिमांशु दो-दो विकेट) पर समेटा।

Related Articles

Back to top button