
इलाहाबाद। यहाँ बैंक रोड ताराचंद छात्रावास के तीन छात्रों पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने बम से हमला किया और बाइक से ही फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है।

इस वारदात में अनिल, संजय, रोहन को गम्भीर चोटें आईं हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मौके पर पहूंची पुलिस तीनो को एस आर एन में भर्ती करा कर रही मामले की जांच। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है।





