Latest
हर वार्ड में भाजपा कार्यकर्ता मजबूती के साथ जन कल्याण योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं – अभिलाषा गुप्ता महापौर

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भारतीय जनता पार्टी चौक मण्डल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने संगठन को मजबूत करने और मोदी और योगी द्वारा किए जा रहे जन कल्याण योजनाओं के बारे में लोगों के घर घर यह संदेश पहुंचाने के लिए संगठन को मजबूत करने के लिए आगामी चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। कार्यसमिति में मण्डल की प्रभारी राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सचान पूर्व उप महापौर मुरारी लाल अग्रवाल महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी मण्डल अध्यक्ष दिनेश केसरवानी पार्षद ओ पी दिवेदी नामित पार्षद अनूप मिश्र महानगर के उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर राजू पाठक अनूप अग्रवाल पूर्व पार्षद गिरि बाबा आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




