मोदी एवं योगी सरकार की योजनाएं कृषि के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम साबित होगा-सूर्य प्रताप शाही

यह किसान मेला प्रयागराज की किसान भाइयों के लिए एक अवसर बनेगा। गणेश केसरवानी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सरदार वल्लभ भाई पटेल संस्थान झूसी में आयोजित विराट किसान मेले के आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप प्रताप शाही जी ने सर्वप्रथम देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जो भी योजनाएं किसान भाइयों के हितों के लिए ला रही है वह कृषि के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्रांतिकारी कदम होगा जो अब तक 60 वर्षों में नहीं हुआ वह आने वाले समय में इस देश सारे लोग देखेंगे किसानों का सर्वागीण विकास कैसे होता है और आगे कहा कि चल रहे किसान आंदोलन एक प्रायोजित साजिश और षड्यंत्र है जिसे देशवासी देख रहे हैं और समझ चुके हमारे देश का अन्नदाता देश के तिरंगे का कभी अपमान नहीं कर सकता लेकिन कुछ लोग नकली किसान बनकर देश के अंदर अराजकता फैलाना चाहते हैं जिसे देश का भी स्वीकार नहीं करेगा और आगे कहा कि एक समय था कि हमारे देश का प्रधानमंत्री जब विदेश में जाता था तो वहां की लोग उसे भिखमंगा की श्रेणी में डालते थे । लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है और आगे कहा कि वैश्विक स्तर पर आज हम वैश्विक संक्रमण कोरोना से निजात पाने के लिए वैक्सीन बना चुके हैं और पूरे विश्व के अंदर सर्वप्रथम कोरोना की वैक्सीन बनाने वाला हमारा देश बनकर उभरा है आज पूरी दुनिया भारत की इस ऐतिहासिक कदम की सराहना कर रही है
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी ने उपस्थित किसान भाइयों को कहा कि यह किसान विराट सम्मेलन प्रयागराज के किसान भाइयों के लिए एक आवश्यक बनेगा इस मेले के माध्यम से उत्तर प्रदेश की योगी एवं केंद्र सरकार मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं देश के किसानों के हितों के लिए जो योजनाएं बनाई गई है उसकी जानकारी हमारे किसान भाइयों को प्राप्त होगी और साथ ही इस आधुनिकीकरण के समय में वैज्ञानिकी यंत्रों के माध्यम से जो लाभ हमारे किसान भाइयों को प्राप्त हो सकता है उसका भी लाभ उन्हें प्राप्त होगा। इस किसान सम्मेलन में कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक मयंक यादव श्याम प्रकाश पांडे शिव मोहन गुप्ता अमर सिंह आलोक वैश्य अभिषेक सोनकर मनीष केसरवानी सहित हजारों की संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।




