क्रियायोग शिविर में विश्वव्यापी एकता स्थापित करने हेतु विशिष्ठ क्रियायोग प्रशिक्षिण कार्यक्रम का शुभारम्भ

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आज माघ मेले क्षेत्र में त्रिवेणी रोड, पावन गंगा के तट पर सेवारत क्रियायोग शिविर में विश्वव्यापी एकता स्थापित करने हेतु विशिष्ठ क्रियायोग प्रशिक्षिण कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरूदेव स्वामी श्री योगी सत्यम् के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर भारत देश के अनेक प्रान्तों से आये विभिन्न लोगों के साथ – साथ अमेरिका, कनाडा, यूरोप, ब्राजील, साउथ अफ्रीका, सिंगापुर आदि देशों से पधारें साधकों ने भाग लिया।
इस विशिष्ठ कार्यकम में सत्य व अहिंसा के विचारों का सजृन व इनका चतुर्दिक क्षेत्रों में सम्प्रेषण की प्रविधि का प्रशिक्षिण कराया गया। स्वामी जी ने आगे समझाया गया कि वैज्ञानिक तरीके से जब मनुष्य विश्वव्यापी एकता स्थापित करने के लिये सत्य व अहिंसा के विचारों का सृजन, सम्प्रेषण व गृहण करता है तो वह सभी प्रकार की आधि – व्याधि से मुक्त हो जाता है। और उसे अनुभव होता है कि जिसे वह हांड-मांस की शरीर समझता है, वह सर्वज्ञ, सर्वशक्तिमान, सर्वव्यापी, परमशान्ति एवं परमानन्द तत्व का साकार रूप है।




