प्राची इंटरप्राइजेज की जीत में चमके प्रथम

प्रयागराज टी-20 क्रिकेट लीग
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रथम मिश्र के खेल (47 रन, 31 गेंद, पांच चौके, तीन छक्के एवं एक विकेट) से प्राची इंटरप्राइजेज ने राणा कंस्ट्रक्शंस को पांच विकेट से हराकर प्रयागराज टी-20 क्रिकेट लीग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर गुरुवार को खेले गये मैच में टॉस हारकर खेलने उतरी राणा कंस्ट्रक्शंस की टीम 20 ओवर में 130 रन पर सिमटी। पार्थ मिश्र 43 नाबाद के अलावा रोहित राज ने 21 और बाशित व अंशुमान पांडेय ने 19-19 रन बनाये। प्राची इंटरप्राइजेज के अंकित पांडेय ने दो, राहुल, मनु राजा व प्रथम मिश्र ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में प्राची इंटरप्राइजेज ने 18.1 ओवर में 5 विकेट पर 134 रन बना लिये। प्रथम मिश्र ने 47, अंशुमान पांडेय 28 और मनीष गुप्ता ने 21 रन बनाये। राणा कंस्ट्रक्शंस के बाशित, शुभ शर्मा, रवींद्र आनंद एवं रवींद्र राज सोनकर ने एक-एक विकेट लिया। प्रथम मिश्र को मैन ऑफ दि मैच चुना गया। कार्यक्रम का संचालन केशव मिश्र ने किया। इस मौके पर समाजसेवी विजय केसरवानी, प्रभाकर त्रिपाठी, राकेश कुमार सिंह, श्यामू भारतीय, पवन कुमार वर्मा, मो. नबी, सुनील प्रजापति, अश्विनीजीत पाल आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को राणा कंस्ट्रक्शंस एवं आरएनपी ग्रुप के बीच मुकाबला होगा।


