छात्र संघ चुनाव: सपा उम्मीदवारों की सूची लखनऊ से जारी होगी, बैठक में कई निर्णय

इलाहाबाद। केंद्रीय विश्वविद्यालय में सपा छात्र सभा के पैनल की घोषणा को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गठित पार्टी के नेताओं की कमेटी ने आज पार्टी कार्यालय में बैठक कर चर्चा की ।

सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन ने कमेटी के सदस्य गण को उम्मीदवारों की संख्या एवं अन्य जानकारी दी ।
कमेटी के सदस्य गण 23 सितम्बर को अपनी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे ।

पैनल के उम्मीदवारों की सूची लखनऊ से जारी की जायगी । बैठक में सभी उम्मीदवारों ने अपने परिचय, छात्र राजनीति में गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए जीत के दावे किए । छात्र संघ के उम्मीदवारों के समर्थक भी कार्यालय के बाहर डटे रहे और अपने अपने प्रत्याशी के समर्थन में पक्ष रखते हुए समर्थन की अपील करते रहे ।
संचालन पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया ।
बैठक में सदस्य गण विधायक श्री डॉ संग्राम सिंह यादव, नफीस अहमद , विधानपरिषद सदस्य राजपाल कश्यप, सुनील यादव साजन, अवनीश यादव, ऋचा सिंह, निधि यादव, डॉ निर्भय सिंह पटेल, हेमन्त कुमार टुन्नू, दूधनाथ पटेल, द्वारिका कुशवाहा, दान बहादुर सिंह मधुर, राकेश सिंह,रवि यादव एडवोकेट, विक्रम पटेल, मो. अकिब, अभिमन्यु पटेल,आशीष यादव, आदि नेतागण मौजूद थे ।




