वायरल वीडियो में रिश्वत लेते लेखपाल शिवसेवक

लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो हुआ वायरल
माण्डा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाकाई क्षेत्र के दिघिया न्यायपंचायत में तैनात एक लेखपाल द्वारा फरियादी से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,उक्त वीडियो छेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।बीते बुधवार को मेजा तहसील के दिघिया न्यायपंचायत में तैनात लेखपाल शिवसेवक ने एक फरियादी से रिश्वत ली। रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक फरियादी लेखपाल शिवसेवक को किसी काम के बदले कुछ रुपये देते दिख रहा है। वीडियो में दिए जा रहे रुपये बतौर पेशगी या पेट्रोल आदि खर्च के लिए देने की बात कही गई है। काम पूर्ण होने पर अधिक धनराशि देने की बात कहते हुए फरियादी सुना जा रहा है। वहीं वीडियो में लेखपाल शिवसेवक दो सौ रुपये की मांग करते हुए रिश्वत के रुपये को जेब मे रख लिए। वायरल वीडियो मेजा तहसील परिसर का बताया जा रहा है। मामले में एसडीएम मेजा रेनू सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराकर आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



