प्रदेश

गोरखपुर: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

गोरखपुर।  गोरखपुर के बांसगांव इलाके के माल्हनपार के पास रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा सामने आया. जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला. इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. जिससे इलाज के लिए गोरखपुर जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक गाड़ी संख्या MH 02 MA 8466 सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण सड़क के बगल गड्ढे में जा गिरी. जहां कार में सवार 6 लोगों की तत्काल मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. मौके पर पहुंची बांसगांव थाने की पुलिस ने घायल को बांसगांव सीएससी पहुंचाया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.मृतकों की पहचान गगहा थाना क्षेत्र के चंवरिया के रहने वाले मुनेश्वर शर्मा के परिवार के रूप में हुई है. उनकी बड़ी बेटी की शादी मालहनपर के पास परसा में हुई है. उसकी तबियत खराब है. उसी को देखने पूरे परिवार के साथ मुनेश्वर शर्मा सेंट्रो कार से परसा गए थे. देर रात वापस लौटते समय गाड़ी पेड़ से टकरा कर पलट गई.

कार सवार मुनेश्वर शर्मा 65 वर्ष, मुनेश्वर की पत्नी माधुरी, मुनेश्वर के भाई दिलीप की बेटियां तान्या 12 वर्ष और हर्षिता 8 वर्ष, भतीजा राकेश 25 वर्ष, मुनेश्वर के बेटे पंकज 20 वर्ष की मौत हो गई. मुनेश्वर के भाई दिलीप शर्मा 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हैं.

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के घर में कोहराम मच गया. मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button