Latest

शहजान ने एबीआईसी को दिलाई जीत

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शाहजान अहमद के अर्धशतक (91 नाबाद, 83 गेंद, 13 चौके) से एबीआईसी ने ईश्वर शरण क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
डीएवी कालेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में ईश्वर शरण क्लब ने 30 ओवर में 3 विकेट पर 157 रन (आदित्य मिश्र 46, अनिल पांडेय 22 नाबाद, अर्पित सिंह 22, वीर सिंह 21 नाबाद, अनमोल यादव 21, मीज़ान रिज़वी 1/27) बनाये।
जवाब में एबीआईसी ने 27.1 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन (शाहजान अहमद 91 नाबाद, कृष्णा साहू 21, अर्पित सिंह व आदित्य मिश्र दो-दो विकेट) बना लिए। शाहजान को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।

Related Articles

Back to top button