Latest

भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों के साथ हो रहे हैं अत्याचार- डॉ राजपाल कश्यप

पीड़ितों को दी आर्थिक सहायता, सपा सरकार बनने पर सभी को नई  नाव देने का वादा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l घूरपुर थाना क्षेत्र के बस वार गांव में विगत 4 फरवरी को पुलिस द्वारा निषाद समाज़ के लोंगो के ऊपर किए गए अत्याचार उनकी नावों को तोड़े जाने एवं महिलाओं, बच्चों सहित कईयों को लाठी डडे से पीटकर हाथ पैर तोड़ देने की घटना की सही जानकारी जुटाने एवं पीडितों की आर्थिक सहायता करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गठित एक टीम आज घटनास्थल पर पहुंची l  आठ सदस्यीय टीम में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानपरिषद सदस्य डॉ राज पाल कश्यप, एम एल सी बासुदेव यादव, विधानपरिषद सदस्य राम बृक्ष यादव, विधायक उज्जवल रमण सिंह, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत निषाद, संदीप यादव,पप्पू लाल निषाद संदीप पटेल शामिल रहे l जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने टीम के सदस्यों के साथ घटनास्थल एवं पीड़ितों के घरों में जाकर उनसे मुलाकात की और पूरी जानकारी जुटाई l
सपा की टीम द्वारा  पार्टी फंड से पीड़ितों को 20 – 20 हजार का चेक प्रदान किया गया तथा घायलों को नकदी धनराशि देकर उनकी मदद की गई l
इस अवसर पर टीम के सदस्यों के साथ सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, महेंद्र निषाद, नाटे चौधरी, भागीरथी बिंद, महावीर यादव, डॉ पंचू राम निषाद, ननकऊ यादव, आदिल हमजा, मो शारिक, आदि नेतागण मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button