Latest

एक देश में दो विधान नहीं चलेगा – डॉ हरि प्रकाश यादव

चुनावी जनसंपर्क हुआ तेज राजापुर प्रयागराज एवं मुण्डेरा में हुई बैठक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इलाहाबाद झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी डॉ हरि प्रकाश यादव जनसंपर्क के दौरान राजापुर प्रयागराज एवं मुण्डेरा में बैठक की । डॉ साहब बैठक को संबोधित करते हुए पेंशन, निजीकरण, संविदा, बेरोजगारी के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि पेंशन समस्त विभागों के कर्मचारियों का हक है इसे हम लेकर रहेंगे । एक देश में दो विधान नहीं चलेगा । एक दिन के सांसद विधायक को ताउम्र पेंशन तो 30 से 35 वर्ष तक सेवा करने वाले शिक्षकों कर्मचारियों को क्यों नहीं ? सबकी पेंशन बहाल हो अथवा माननीयों की भी पेंशन बन्द हो ।
समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों को भी पेंशन मिलनी चाहिए । सरकार के द्वारा सभी विभागों में सृजित पदों को लगातार समाप्त किया जा रहा है । जिसके कारण बेरोजगारी अपना विकराल रूप धारण कर रही है । बढ़ती हुई आबादी के सापेक्ष रोजगार सृजन के बजाय पूर्व से सृजित पद भी समाप्त हो रहे हैं यह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है । फेस में लगातार बेतहाशा वृद्धि हो रही है तथा कोई भी भर्ती बिना कोर्ट पहुंचे नहीं हो पा रही है कारण शासन की नीति और नियत दोनों में खोंट है । सरकार चाहे जिस दल की हो एक दल सांप नाथ है तो दूसरा दल नागनाथ है इन सरकारों का जनता के हितों से बेरोजगारों के हकों से कोई भी सरोकार नहीं है ।
जनसंपर्क के दौरान मिथिलेश मौर्य, लालमणि, रविंद्र यादव, छत्रपाल, विनोद कुमार श्रीवास्तव, अमरजीत दास, रमेश यादव, मनोज कुमार, मोहम्मद अमानुल्ला, सर्वेश चौधरी, धर्मराज यादव, महेश गुप्ता, दल श्रृंगार, अभिषेक दास, शुभम शर्मा आदि हजारों लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button