महमण्डलेश्वर रसिक पीछाधीश्वर महन्त जन्मेजय खाक चौक व्यवस्था समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बने

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज खाक चौक व्यवस्था समिति की बैठक समिति के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई। जिसमें
समिति के अध्यक्ष महन्त सीतारामदास महात्यागी जी महाराज को खाक चौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष पद से हटाया गया ।

महन्त माधवदास उर्फ़ हिटलर बाबा व महन्त गोपालदास तपस्वी नगर को बनाया गया पदाधिकारी
समिति के उपाध्यक्ष महमण्डलेश्वर रसिक पीछाधीश्वर महन्त जन्मेजय जी महाराज जी को कार्यकारी अध्यझ का पद समिति के सदस्यों द्वारा दिया सर्व सम्मति से चुना गया । व रिक्त पद पर महन्त माधवदास उर्फ़ हिटलर बाबा जी को चुना गया ।व महन्त गोपालदास तपस्वी नगर को चुना गया । खाक चौक व्यवस्था समिति के पदाधिकारी महन्त जगद्गुरू रामशुभगदास जी विनायका बाबा ,महन्त दमोदरदास जी महन्त अभिरामदास जी महन्त रामनरेशदास जी महन्त जगतरामदासजी जी महन्त सन्तोषदास सतुआबाबा महन्त अवधेशदास जी बडा भक्तमाल जी सभी ने बैठक में सर्व सम्मति से चुनाव किया । उक्त जानकारी महामण्डलेश्वर सन्तोषदास सतुआबाबा ने दी । सतुआ बाबा ने बताया बहुत ही जल्द आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी आने वाले भविष्य में खाकचौक व्यवस्था समिति एक ऐसी समिति बने जो सभी मुकाम धारियों के लिए हर स्तर पर संघर्ष कर सके और उनको उचित स्थान दिला सके।



