Latest

आचार संहिता लागू होते ही सपा ने बदली प्रचार की रणनीति

पाँच पाँच यूथ प्रत्येक बूथ पर सपाई टोपी लगाकर करेंगे सपा का प्रचार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईड लाइन पर शत प्रतिशत अमल करते हुए आचार संहिता लागू होते ही अपने प्रचार के तरीको मे बदलाव करते हुए निर्णय लिया की अब हर विधान सभा मे विधान सभा अध्यक्ष के नेत्रित्व मे कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पाँच पाँच यूथ की संख्या मे लाल टोपी लगाकर सपा का प्रचार करेंगे।चौक महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अनुपस्थिति मे महानगर उपाध्यक्ष इसरार अन्जुम की अध्यक्षता व नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे विधान सभा चुनाव मे टिकट के दावेदारों व पदाधिकारीयों संग बैठक कर उक्त निर्णय लिया गया। इसरार अन्जुम ने कहा हमारा कार्यकर्ता खुद को अखिलेश यादव मान कर घर घर जायगा और वर्तमान सरकार की खामियों को गिनाने के साथ अखिलेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ तीन सौ यूनिट बिजली फ्री और किसानो की सिंचाई मुफ्त देने की बात भी बतायगा।संचालन करते हुए रवीन्द्र यादव ने बताया की समाजवादी पार्टी अधिवक्ताओं संग दिन रात पार्टी नेताओं के साथ साथ रहेगी ताकि किसी प्रकार की विरोधी दलों के षणयंत्र का मुकाबला करने को कानूनी रुप से सपाईयों को बेवजहा प्रताड़ित न किया जा सके। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश के नेताओं का फूल माला और साफा पहना कर स्वागत भी किया गया।सपा के वरिष्ठ नेता वज़ीर खान को अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय सचिव ,रॉबिन लोहिया गिहार को लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव काशिफ काज़मी और मोइज़ अख्तर को अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव मंजू शर्मा व मीरा निषाद को पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव व मो०शफीक अन्सारी को सैनिक प्रकोष्ठ का सचिव बनाए जाने पर नगर कार्यालय पर स्वागत किया गया। वहीं महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के छोटे भाई की पत्नी के हृदयाघात से निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया।बैठक में इसरार अन्जुम रवीन्द्र यादव ,मोइन हबीबी ,ओ पी यादव ,मो०गौस ,इन्दू यादव ,सरिता यादव ,रीता मौर्या सविता कैथवास नमिता दास ,सुषमा यादव ,प्रतिमा रावत सै०मो०अस्करी शिवा त्रिपाठी तारिक सईद अज्जू मयंक यादव जॉन्टी रमाकान्त पटेल ,तारिक नेहाल ,नेपाल सिंह पटेल ,बब्बन द्वबे अब्दुल समद ,रमीज़ अहसन प्रमोद यादव मो०सऊद ज़ामिन हसन मो०सुलतान ,अशोक मौर्या भोला पाल ,हरीशचंद्र श्रीवास्तव जय भारत यादव ,राकेश वर्मा ,राम बाबू यादव शिव कुमार तिवारी ,नितिन यादव सै०आसिफ हुसैन ,शानू हाशमी आसिफ अंसारी ,ताहिर उमर ,आमिर अंसारी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button