Latest

विश्व हिंदू परिषद माघ मेला क्षेत्र परेड शिविर में होने वाले गंगा समग्र कार्यकर्ता संगम की भूमि पूजन का कार्यक्रम कल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विश्व हिंदू परिषद में 19 एवं 20 फरवरी को माघ मेला क्षेत्र परेड शिविर में होने वाले गंगा समग्र कार्यकर्ता संगम की तैयारियां शुरू हो गई हैं । कल सुबह 10:30 बजे भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा 6 राज्यों से आने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पूज्य सरसंघचालक मोहन भागवत जी कार्यक्रम में शामिल होंगे स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा, अविरल गंगा को लेकर एक प्रदर्शनी तैयार की जा रही है 600 कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे कार्यक्रम का सभागार श्रद्धेय अशोक सिंघल के नाम पर होगा गंगा की निर्मलता के लिए श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की उपस्तिथि में अनेक कार्यक्रम इसी पूज्य धरती पर तय हुए हैं इसकी तैयारी के लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री मिथलेश, राष्ट्रीय महामंत्री आशीष सिंह लगे हुए हैं इस कार्यक्रम में सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय उपस्थित रहेंगे जिसकी जानकारी क्षेत्रीय संयोजक चिंतामणि सिंह ने दी।

Related Articles

Back to top button