Latest

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने जागरूकता अभियान चलाया

राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों की स्वयंसेविकाओं ने बलुआघाट में चलाया सफाई अभियान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों की स्वयंसेविकाओं ने अपनी कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल, डॉ0 मुदिता तिवारी, डॉ0 अनुपमा सिंह, डॉ0 अर्चना सिंह के साथ मलिन बस्ती जाकर सफाई अभियान किया। सभी को कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए हाथ धोने की सलाह दी गयी। स्वास्थ्य एवं
न्यूट्रीशन सम्बन्धित पैम्पलेट एवं बिस्किट बच्चों को बांटे गए।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत बलुआघाट पर सफाई का कार्य किया और लोगों को नदी तथा घाट पर प्लास्टिक नही फेंकने के लिए जागरूक किया और बलुआघाट में फैले कचरे और प्लास्टिक को एकत्रित कर घाट को साफ किया।

Related Articles

Back to top button