Latest

कांग्रेस से वंचित और उपेक्षित वर्ग को जोड़ना लक्ष्य- आलोक प्रसाद

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने वंचित और उपेक्षित वर्ग के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और पार्टी संगठन में अहम भूमिका दिलाना प्रमुख मकसद बताया है । आज सर्किट हाउस में मंडलीय कार्यकर्ता बैठक में उन्होनें दलितों के प्रति सरकार के दमन की निंदा करते कहा की अब आर- पार की लड़ाई होगी। उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राम सजीवन निर्मल ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते सरकार से सजग रहने की अपील की ।कहा कि डा0 अंबेदकर के अनुयायी उत्पीडन अधिक बर्दाश्त नही करते। इस मौके पर पासी समाज के अध्यक्ष फूल चंद्र ने साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष राम किसुन पटेल ने अध्यक्षता की ।राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय,राजेश राकेश,आर के गौतम, राम प्रसाद सरोज,मीरा देवी, ब्रजेश गौतम, भोला तिवारी,अमर सिंह गौतम,इरशाद उल्ला,दिवाकर भारतीय,केशव पासी,कंचन देवी,परमेश्वर चौधरी, सूनील पासी,राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button