हिन्दु हित रक्षक का दावा करने वाली योगी सरकार मे पिछड़े हिन्दुओं के साथ हो रही साज़िश- बासुदेव यादव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद सदस्य बासुदेव यादव के नेत्रित्व में लोकसेवा आयोग के गेट पर पिछड़े वर्गों के हितों के विरुद्ध साज़िश रचने के आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंप कर धांधली मे दोषी अधिकारीयों व कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की मांग की।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,प्रदेश प्रवक्ता निधि यादव,नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के साथ सैकड़ो अधिवक्ताओं,महिलाओं व सपा पदाधिकारीयों ने लोकसेवा आयोग गेट घेर कर नारे बाज़ी की।आयोग गेट पर सपाईयों ने सभा कर लोकसेवा आयोग उ०प्र० के विज्ञप्ति संख्या 01/02/सी-3/२०२०-२१ दिनांक 30-1-2021 द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारीयों के ३०९ पदोंका परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमे आरक्षण अधिनियम १९९४ के द्वारा अन्य पिछड़ा वर्गो को २७ प्रतिशत आरक्षण अनिवार्य रुप से दिया जाना उल्लिखित है।लेकिन हिन्दु हितों रक्षक होने का दावा करने वाली योगी सरकार में पिछड़ा वर्गों में सर्वाधिक संख्या हिन्दुओं की होने के बाद भी पिछड़े हिन्दुओं के साथ अन्याय किये जाने का आरोप लगाया गया।बासुदेव यादव ने कहा की ३०९ पदों के सापेक्ष अन्य पिछड़ा वर्गों को मात्र ३१ पद देकर सीमित कर दिया गया जिससे शासन की नियत मे खोट नज़र आती है।निधि यादव ने कहा की योगी सरकार पिछड़ो के साथ कुठाराघात ही नही साज़िशपूर्ण और अप्राधिक कृत कर रही है।विरोध प्रदर्शन व सभा का संचालन नगर महासचिव रवीन्द्र यादव ने किया।प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान बासुदेव यादव,निधि यादव,इफ्तेखार हुसैन,रविन्द्र यादव,कृपाशंकर बिन्द,राकेश वर्मा,सुषमा भारतीय,रीता मौर्या,दूधनाथ पटेल,सन्दीप यादव,आशीष पाल,दिनेश पाल, आदि उपस्थित रहे।

