पीडीए ने ध्वस्त कर दिया माफिया अतीक अहमद का आवास

ध्वस्तीकरण के खिलाफ अतीक अहमद के समर्थक आक्रोशित ।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज के चकिया स्थित पूर्व सांसद व माफिया अतीक अहमद का आवास पीडीए ने ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण के खिलाफ अतीक अहमद के समर्थक आक्रोशित हो गए। अतीक के समर्थक सड़क पर निकल आए । और पुलिस प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। वहां मौजूद भारी संख्या में फोर्स के साथ अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व सांसद व माफिया अतीक अहमद के चकिया स्थित आलीशान आवास को जमींदोज करने की कार्रवाई मंगलवार को शुरू हो गई है। इसके लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम भारी पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंची है। आवास के मेन गेट का ताला हथौड़े से न टूटने पर उसे जेसीबी से ढहाने के बाद पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी अंदर दाखिल हुए। प्रत्येक कमरों की वीडियोग्राफी कराए जाने और मजदूरों से सामान हटवा जाने के बाद 1-1 कमरों के ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई। पीडीए के जोनल अधिकारी बोले अतीक का पूरा आवास अवैध निर्मित है
पूर्व सांसद अतीक अहमद के चकिया स्थित आवास लगभग 3000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बना है। आवास को गिराने के लिए चार जेसीबी लगाई गई है। भारी पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है। कमरों से मजदूरों द्वारा सामानों को हटवाने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। पीडीए के जोनल अधिकारी सत शुक्ला के मुताबिक पूरा आवास अवैध निर्मित है। इसलिए पूरे आवास को गिराने की कार्रवाई की जाएगी। आवास में दर्जनों कमरे बने होने की बात बताई जा रही है।




