अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल का सुभाष चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज प्रथम आगमन पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप बंसल ने सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री नीरज जयसवाल की जमकर तारीफ की और कहा कि जिस तरह से व्यापारियों के हितों के लिए सिविल लाइंस व्यापार मंडल एकजुट होकर कार्य कर रहा है वह अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण है साथ ही साथ सिविल लाइंस उद्योग व्यापार के महामंत्री अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू की भी जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि हमारे कर्मठ और मेहनती पूर्व पार्षद व महामंत्री जी जिस तरह से सिविल लाइंस में व्यापारियों के हितों के लिए अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं उन का तहे दिल से व्यापारियों समाज की तरफ से शुक्रिया करते हुए यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में व्यापारियों के हितों के लिए हर तरह से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश सरकार व देश की सरकार से वार्ता कर उनके हितों के लिए लामबंद कराने के लिए प्रयासरत रहेगी।
इस दौरान सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के , वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमंग ग्रोवर, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता , जे.एस.विरदी, पंकज जयसवाल, अरविंद यादव, अवंतिका टंडन,अलोक गुप्ता, मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी, विधि सलाहकार अवधेश राय, रोहित बत्रा मौजूद रहे ।




