Latest

नवसंवत्सर पर्वपत्र का विमोचन प्रो.गिरीश चन्द्र त्रिपाठी जी चेयरमैन उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री त्रिवेणी माधव प्रयागवाल शिक्षा के तत्वावधान में आज नवसंवत्सर पर्वपत्र का विमोचन माननीय प्रो.गिरीश चन्द्र त्रिपाठी जी चेयरमैन उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग एवं पूर्व कुलपति बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के द्वारा किया गया. इस अवसर पर प्रो. त्रिपाठी जी ने त्रिवेणी माधव प्रयागवाल शिक्षा सभा द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार की पर्व पत्रिका का प्रकाशन करने एवं निशुल्क वितरण करने के लिये तीर्थ पुरोहित समाज व संस्था की प्रसंशा की, तथा संस्था द्वारा हिन्दू धर्म के उत्थान के लिये किये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। तथा भविष्य में सामाजिक कार्यों में पुरोहित समाज से योगदान करने की अपील की. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष चन्द्रनाथ चकहा मधु जी. महामंत्री पंकज शोकहा. उपाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा. अमितराज वैध माधवानन्द शर्मा. अनंत पांडे पत्रकार, देवेंद्र त्रिपाठी. आदि उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button