Latest
यमुनापार जिलाध्यक्ष भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को मतदान करने की अपील की

चुनाव प्रचार के दौरान गावं के सर्वांगीण विकास हेतू मांगे वोट।
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती द्वारा कई दिनों से लगातार यमुनापार क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जिला प्रभारी ओंकार नाथ केशरी व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार प्रसार में जुटे थे। मंगलवार को दोपहर उन्होंने प्रचार-प्रसार के दौरान पूरे यमुनापार के 34 वार्डो के आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह अपने गांव के संपूर्ण विकास हेतु भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मतदान देकर विजई बनाऐ। जिससे गांव के कोने कोने का संपूर्ण विकास हो सके। इस अवसर पर पुष्पराज पटेल,प्रवीण श्रीवास्तव, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, सुरेश शुक्ला, दुर्गा पांडे आदि के साथ भारी संख्या मे स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।




