Latest

नाइट ब्लड सर्वे से फाइलेरिया की जांच 4 से 17 मार्च तक चलेगा सर्वे का अभियान

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। फाइलेरिया की जांच के लिए प्रयागराज जिले में दो सप्ताह तक नाइट ब्लड सर्वे कराया जाएगा। यह सर्वे प्रस्तावित आईडीए कार्यक्रम 2020-21 के आयोजन से पूर्व किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनूपुर, प्रतापपुर, मांडा, बहरिया, चाका एवं कोटवा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरकोनी एवं तेलियरगंज के क्षेत्रों में यह सर्वे होगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि 4 मार्च से 17 मार्च तक नाइट ब्लड सर्वे किया जाएगा। इसमें फाइलेरिया की जांच के लिए 4 सेंटीनल एवं 4 रैन्डम साइट्स चिन्हित की गई हैं। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम रात्रि 9 बजे से 12 बजे के मध्य हर साइट पर जाकर कम से कम 500 लोगों के रक्त का नमूना लेकर रक्त पट्टिका तैयार करेंगी।
प्रत्येक साइट में नाइट ब्लड सर्वे के प्रचार-प्रसार के लिए टीम लगाई गई हैं। सर्वे के बाद एमएफ धनात्मक रोगियों को तीन माह के अंतराल पर वर्ष में 4 बार 12 दिवसीय उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी केपी द्विवेदी ने बताया कि चिन्हित साईट में सेंटिनल साईट के तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनूपुर, प्रतापपुर, मांडा और यूपीएचसी तेलियरगंज के सरायपीठा, सेमरी, मांडा और जोधवल को चुना गया है। इसी तरह रैंडम साइट के तौर पर बहरिया, चाका एवं कोटवा तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरकौनी के सरायमदन, ददरी तालुका नौगवां, गोतावां और प्रयागपुर को चिन्हित किया गया है।

Related Articles

Back to top button