Latest

इविवि: सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

पीजी व एलएलबी की परीक्षाएं 15 मार्च से आरंभ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक कॉलेजों के शैक्षिक सत्र 2020-21 के परास्नातक तृतीय, एलएलबी तृतीय एवं पंचम एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रम के तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। वहीं, प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 अप्रैल से कराने की तैयारी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र सिंह के अनुसार सेमेस्टर परीक्षाएं 15 मार्च से तीन पालियों में होंगी।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में तीन पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8 से 10, दूसरी पाली 11 से 1 एवं तीसरी पाली की परीक्षा 2 से 4 के बीच होगी। एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 15 एवं पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। वहीं, बीएएलएलबी की तृतीय, पंचम एवं सप्तम और एलएलएम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी। वहीं, परास्नातक (एमए, एमएससी, एमकॉम) तृतीय सेमेस्टर एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रम तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 15 मार्च से शुरू होंगी।

Related Articles

Back to top button