डाक्टरों एवं व्यापारियों ने सुभाष चैराहे से कैन्डल मार्च निकाला

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज मेडिकल एसोसिएशन, प्रयागराज नर्सिंग होम एसोसिएशन एवं सिविल लाइंस व्यापार मंडल, प्रयाग व्यापार मंडल के साथ मिल कर सुभाष चैराहे से एक कैन्डल मार्च निकाला गया जिसमें भारी तादाद में डाक्टरों एवं व्यापारियों ने हिस्सा लिया एवं सभा करते हुए इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश सक्सेना एवं डाक्टरों ने कहा कि डाक्टर अपने स्तर पर मरीज का इलाज पूरी गम्भीरता के साथ करता है तथा मरीज को बचाने का पूरा प्रयास करता है किन्तु अगर किसी मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाती है तो बिना ठीक से पूरी जांच किए इसके लिए डाक्टर को दोषी ठहराना न्यायसंगत नहीं है। डाक्टर भगवान तो नहीं है वो भी इंसान ही है। डाक्टरों के इस कथन का प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, महामंत्री सुहैल अहमद, सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबन्दा, महामंत्री शिवशंकर सिंह, जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो. कादिर ने पूर्ण समर्थन किया एवं सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबन्दा ने कहा कि डाक्टरों के द्वारा मरीजों को बचाने का पूरा प्रयास किया जाता है तथा डाक्टरों के परिजन भी मरते हैं एवं स्वयं डाक्टर भी। मृत्यु पर किसी का वश नहीं है वह ईश्वर के हाथ में होती है। इलाज के दौरान किसी मरीज की मृत्यु हो जाने पर डाक्टरों को दोषी बनाने से स्थिति विकराल रूप धारण करेगी। डाक्टर गम्भीर मरीजों का इलाज करने से कतराने लगेगें। हम सभी लोग पूर्णरूप से डाक्टरों का सर्मथन करते हैं एवं उनकी लड़ाई में पूरी तरह से साथ हैं।
इस अवसर सिविल लाइंस व्यापार मंडल से डाॅ0 सुभाष यादव, रीतेश सिंह, आशीष अरोरा, कैलाश तरेरा, रवित सचदेवा, हर्षित अग्रवाल, राणा चावला, महमूद भाई, मो0 आमिर, शेख डावर, सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश सिंह, पार्षद साहिल अरोरा एवं सैकड़ो की संख्या में डाक्टर्स तथा व्यापारी उपस्थित रहे।




