Latest

यमुना नदी में कूदने का प्रयास कर रही महिला को सुरक्षित बचाया गया

एसओजी द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को जनता ने सराहा
(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज दोपहर को जमुना पार एसओजी टीम सरकारी कार्य से थाना मेजा की तरफ जा रहे थे। तभी बांगड़ धर्मशाला से करीब 500 मीटर आगे नए यमुना पुल की तरफ एक 20 से 22 वर्ष की महिला रोती हुई।और बदहवास अवस्था में तेज कदमों से यमुना नदी की तरफ जा रही थी। तभी एसओजी टीम की नजर उस महिला पर पड़ी और महिला की मानसिक स्थिति को भाप लिया। महिला की स्थिति से यह प्रतीत हो रहा था कि वह स्वयं को नुकसान पहुंचा सकती है। इस आशंका वश तत्काल टीम के सदस्यों को ब्रीफ कर थ्री व्हीलर विक्रम से टीम के सदस्यों को तत्काल पुल पर जगह जगह लगा दिया गया । तथा महिला की गतिविधियों पर पल-पल नजर रखी जाने लगी।तभी अचानक उक्त महिला ने यमुना पुल से यमुना नदी में कूदने का प्रयास करने लगी तभी टीम के सदस्यों द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला को पकड़ लिया गया। कुछ ही देर में महिला के पड़ोसी व परिजन उक्त महिला को खोजते हुए यमुना पुल पर आ गए । आवश्यक नाम पता नोट कर उक्त महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए एसओजी टीम के सदस्यों की प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button