Latest
शराब की 16 दुकानों के लिए ई लॉटरी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिले में शराब की 16 दुकानों के लिए ई लॉटरी 13 अप्रैल को संगम सभागार कचहरी में निकाली जाएगी। यह तीसरे चरण की लॉटरी है। इसमें दुकानों की उठान नहीं होने पर लॉटरी नहीं निकाली जाएगी। आबकारी विभाग के अफसरों ने बताया कि इसमें 13 दुकानें देसी शराब की हैं, जबकि दो दुकानें अंग्रेजी शराब की और एक दुकान बीयर की है। इस बार लॉकडाउन के बावजूद 95 फीसदी दुकानों ने अपने निर्धारित कोटे से अधिक शराब की बिक्री की थी। ऐसे में ज्यादातर दुकानों का नवीनीकरण हो गया। कुछ दुकानें थीं जिनका कोटा पूरा नहीं हुआ था। इन दुकानों के लिए लॉटरी कराई जा रही है। इच्छुक लोग लॉटरी में भाग लेने के लिए आबकारी दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं।



