Latest

आर्य कन्या पी.जी. कॉलेज में मेगा हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या पी.जी. कॉलेज में एक मेगा हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन लायन्स क्लब, अशोका के सहयोग से किया गया। स्वागत अभिभाषण में प्राचार्या, डॉ रमा सिंह जी ने स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ तन की आवश्यकता पर बल दिया। शारीरिक स्वास्थ्य की आवश्यकताओं की जानकारी
के साथ ही इस कैम्प में रोगो से बचाव के लिए चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। डॉ0 कुलदीप पाण्डेय, एम0डी0 ने चिकित्सा जगत में होम्योपथी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डॉ0 केण्डी0 दुबे, सीनियर एनेस्थेटिक कमला नेहरू
एवं यूनाइटेड मेडिसिटी ने शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंगो के सुधारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिये। धीरेन्द्र मिश्रा, एडिशनल कैबिनेट सेकेटरी, लायन्स पलय, अशोका ने इन्टरव्यू के दौरान भय पर काबू करने के गुलमन्त्र दिये। इस कैम्प में लायन्स क्लब अशोका की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए होम्योपैथिक औषधियों का भी वितरण किया। अध्यक्ष, शासी निकाय, श्री पंकज जायसवाल जी ने कहा कि सफलता के लिए यह आवश्यक है कि अपना सौ प्रतिशत प्रयास करे, यह तभी संभव है जब व्यक्ति शरीर और मन से स्वस्थ हो। यह कैम्प इस दिशा में एक सार्थक प्रयास था। डॉ0 सुधा सिंह ने लायन्स क्लब के इस समाज कल्याण कार्यक्रम तथा इसके इतिहास पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ० मुदिता तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल ने किया। कार्यक्रम
में सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने अपना हेल्थ चेकअप कराया।

Related Articles

Back to top button