Latest

सूरतगढ़ में शहीद हुए नंदलाल का पार्थिव शरीर आज उनके गांव प्रयागराज के पहाड़पुर लाया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राजस्थान के सूरतगढ़ में शहीद हुए नंदलाल का पार्थिव शरीर आज उनके गांव संगम नगरी प्रयागराज के पहाड़पुर लाया गया जहां आस पड़ोस के लोग हजारों की संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए पहाड़पुर में नंदलाल के शहीद होने की सूचना मिलते ही घर सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई शहीद के घर वालों का दिन और रात दुखों से गुजर रहा है शहीद के रोते बिलखते परिजन अब जिला प्रशासन और सरकार से सहायता की आस लगाए बैठे हैं हालांकि तत्कालीक तौर पर भदोही सांसद रमेश चंद बिंद ने 10 लाख रुपए की तत्काल राहत की घोषणा की इसके साथ ही शहीद नंदलाल के नाम पर पहाड़पुर गांव का गेट बनवाने का ऐलान किया सरकार की ओर से शहीद को दिए जाने वाले कई योजनाओं को जिलाधिकारी ने योजनाओं को बता कर शहीद नंदलाल के परिजनों को सांत्वना दी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जिलाधिकारी ने कहां की आपका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है सरकार शहीद को यथासंभव पूरी मदद करेगी मौके पर सेना अधिकारियों के साथ श्रद्धांजलि देने के लिए जिले के कप्तान जिलाधिकारी सहित तमाम राजनेता पहुंचे शहीद नंदलाल के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और राष्ट्र धुन बजाई गई गौरतलब है कि शहीद नंदलाल छःभाइयों में पांचवे स्थान के थे शहीद के एक लड़का और एक लड़की के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी थी लेकिन अब पीड़ित परिवार जिला अधिकारी से सहायता की गुहार लगा रहे हैं अलग जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा पूरी मदद की जाएगी श्रद्धांजलि सभा के बाद शहीद का पार्थिव शरीर बन पुकार घाट लाया जाएगा यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार के परंपरा निभाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button