पार्षदों पूर्व पार्षदों ने गांधी और शास्त्री जी का जन्म दिन मनाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद संघर्ष समिति नगरनिगम प़़यागराज के तत्वाधान मे राष्ट्र पिता महत्मा गांधी जी का और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिन दोनों महापुरुष के चित्र पर पार्षदों पूर्व पार्षदों ने माल्यार्पण और स्मृति में गोष्ठी करके मनाया ।
गोष्ठी में पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह ने बताया कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी का सत्य और अहिंसा का रास्ता एक इंसान द्वारा दूसरे इंसान पर हिंसा करने से रोकता है ।
दुनिया ने माना है कि अहिंसा परमो धर्म: परमाणु बम से ज्यादा ताकतवर हथियार है । यदि गांधी जी संविधान के लागू होने के पहले गोडसे द्वारा मार न दिये गये होते तो आज भारत देश की सूरत इतनी बदसूरत न हो जाती ।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी 1962 में भारत चीन युद्ध के बाद भारत की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई थी ,1964 में स्व प़धानमंत़ी लालबहादुर शास्त्री जी ने आर्थिक संकट के दौर में भारतीय नागरिकों को विश्वास में लेकर जब पाकिस्तान के अंदर घुस कर युद्ध कर रहे थे और कराची तक पहुंचने वाले थे । तो उस समय अमेरिका ने शास्त्री जी से कहा कि युद्ध बंद करो नहीं तो लाल गेहूं भारत में जो दे रहे हैं बंद कर देंगे तो शास्त्री जी ने कहा कि गेहूं देना बंद कर दो , युद्ध नहीं बंद होगा । शास्त्री जी ने नागरिकों से देश हित में आर्थिक संकट और सूखा से लड़ने हेतु सप्ताह में एक दिन ब़त करने की अपील की थी ।
दोनों महापुरुषों के जन्म दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह , वरिष्ठ पार्षद आनंद घिल्डियाल , अशोक सिंह , कमलेश सिंह , रंजन कुमार , सुशीलकुमार , चंद्र प्रकाश गंगा , राघवेन्द्र सिंह , दिनेश गुप्ता , अमित सोनकर ,डी के साहू , पिंटू पाण्डे , राजेश बिश्वकर्मा , चांद बाबा आदि उपस्थित थे ।



