चिंतामणि रोड पर डॉक्टर के मकान में हुई लाखों की चोरी

चोरों ने 3 लाख नगद एवं 03 लाख से भी ज्यादा के गहनों पर किया हाथ साफ।
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज के जार्जटाउन थाना अंतर्गत चिंतामणि रोड पर डॉक्टर के मकान में हुई लाखों की चोरी चोरों ने ₹03 लाख नगद एवं 03 लाख से भी ज्यादा के मूल्य के गहनों पर किया हाथ साफ।
मामला थाना जॉर्ज टाउन क्षेत्र के दरभंगा कॉलोनी में स्थित चिंतामणि रोड का है । जहां पर वाष्णेय मिश्रा के घर पर चोरों ने लाखों का माल हाथ साफ कर दिया चोरी के बाद मकान मालिक नोएडा किसी कार्य बस गए हुए थे। घर पर घर का चौकीदार एवं डॉक्टर वाष्णेय का खास नौकर श्यामलाल मौजूद था । जोकि दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में था। इसके अलावा घर पर दो किराएदार और भी रह रहे थे ।चोरों ने देर रात घर के अंदर प्रवेश कर सीसीटीवी कैमरे की तारो को नोच दिया एवं अलमारी में रखे ₹03 लाख के करीब बच्चों की फीस का पैसा और तीन लाख से ज्यादा के मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी कैमरे एवं फिंगरप्रिंट के माध्यम से अहम सुराग मिले हैं । और जल्द ही इस मामले की खुलासा करते हुए उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लेगी।



