Latest

आई लीग के तर्ज पर होगी महिला फुटबाल लीग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ एवं जिला फुटबाल संघ प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में 18 मार्च से 21 मार्च तक सदर बाज़ार (कैंट) मैदान पर आयोजित होने वाली प्रथम राज्य स्तरीय महिला फुटबाल लीग आई लीग की तर्ज पर होगी।

कल से सात टीमों में होगी जोर आजमाइश

ज़िला फुटबॉल संघ के सचिव मक़बूल अहमद ने बताया कि लीग में प्रदेश के छह जिलों की सात टीमें भाग लेगी। इसमें काशी स्टार्स, कानपुर फाइटर्स, लखनऊ हॉक्स, मिर्जापुर राइडर्स, मुरादाबाद सिटी, प्रयागराज वॉरियर्स एवं प्रयागराज पैंथर शामिल हैं। सभी टीमें राउंड रॉबिन लीग में एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी।
प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश महिला टीम का चयन किया जाएगा, जो आई लीग में देश की अन्य टीमो के साथ खेलेंगी।

Related Articles

Back to top button