Latest
घरेलू कलह को लेकर युवक टेलीफोन टावर पर चढ़ गया

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज के थाना कर्नलगंज क्षेत्र के सलोरी इलाके में घरेलू कलह को लेकर एक युवक टेलीफोन टावर पर चढ़ गया और टावर पर ही हंगामा शुरू कर दिया। वहां जा रहे राहगीरों ने जब उस युवक को टावर पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर युवक को उतारने का प्रयास कर रही है । लेकिन युवक उतरने का नाम नहीं ले रहा था ।बाद में पुलिस ने युवक की पत्नी को बुलाया और उससे भी समझाने का प्रयास करने लगे ।लेकिन युवक की सिर्फ एक ही रट थी । कि हमारे बीच चल रहे विवाद को खत्म कराया जाए घंटों हंगामा के बाद किसी तरीके से युवक को टेलीफोन टावर से उतारा गया। तब जाकर के पुलिस के जान में जान आई।




