बेटी की शादी के दिन महिला हुई भयानक ठगी का शिकार
बेटी की शादी के दिन महिला हुई भयानक ठगी का शिकार

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । कैंट थानान्तर्गत बी आई बाजार निवासिनी एक गरीब महिला अपनी बेटी पायल की शादी के दौरान भयानक ठगी का शिकार हो गई, वह ठग महिला की बेटी की शादी के लिए गेस्टहाउस, बरातियों के खाना, दहेज में देने वाले सामान आदि का सारा पैसा लेकर ऐन शादी वाले दिन फरार हो गया। शहर के थाना कैंन्ट स्थित बी आई बाजार निवासिनी बबिता देवी पत्नी स्वर्गीय राजेश कुमार हेला पेशे से लोगों के घरों में झाड़ू पोंछा करके अपना और परिवार का जीवन यापन करती है उसकी बेटी की शादी 11, मार्च को सम्पन्न होनी थी, जिसके लिए बबिता ने अपनी बेटी की शादी में होने वाले खर्च का अपनी मेहनत और रिश्तेदारों की मदद से पूरी तैयारी कर ली थी। एक अकेली महिला और दुनियाँ भर के कामों के चलते वह ज्यादा भागदौड़ नहीं कर सकती थी ऐसे में किसी तरह बेटी की शादी के कुछ महीने पहले बबिता देवी की मुलाकात सदर बाजार मोहल्ले में रहने वाले हरिसेन्द्र उर्फ सनी पुत्र स्वर्गीय शैलेन्द्र कुमार से हुई और सीडीएपेंशन गेस्टहाउस शादी के लिए बुक कराने की बात कही चूंकि बेटी का रिश्ता उसने बनारस में किया था इसलिए बारातियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करने पड़े इसके मद्देनजर गेस्टहाउस की बुकिंग जरूरी थी। सनी के पिता सीडीए पेंशन आफिस में थे सर्विसकाल के दौरान ही उनकी मौत हो चुकी थी इस नाते सनी की जान पहचान आफिस में थी उसने बबिता देवी को गेस्टहाउस बुक करवाने का विश्वास दिलाया और बुकिंग का पैसा ले लिया और भी किसी प्रकार की सहायता चाहिए इस बारे में भी पूछा बबिता उसके झांसे में आ गयी उसने सनी को शादी से संबंधित कई कामों के लिए पैसे बिना सोचे विचारे यह सोचकर कि सदर बाजार और बीआरआई बाजार क्षेत्र की दूरी ही कितनी ही महज आधा पौन किलोमीटर ही है सो सनी को अपना मददगार मानकर उसे गेस्टहाउस का सरकारी किराया 5 हजार रूपया टेन्ट हाउस,हलवाई लाइट बत्ती गेस्टहाउस की साज सजावट के लिए व दहेज देने के लिए फर्नीचर आदि का कुछ एडवांस पैसा (करीब 50 हजार) के आसपास सौंपकर निश्चिंत हो गई। और शादी दिन यानि 11 मार्च की सुबह करीब 10 बजे के आसपास सीडीए पेंशन गेस्टहाउस कुछ लोगों को साथ लेकर तैयारी का जायजा लेने पहुची तो देखा गेट पर ताला लगा है संबंधित आफिस गेट के ताले की चाबी लेने पहुची तो पता चला किसी के नाम पर आज की डेट में गेस्टहाउस बुक नहीं है सिर्फ इतना ही नहीं हलवाई का भी कोई अता पता नहीं था। यह सब देख बबिता देवी का माथा ठनका उसने सनी को फोन लगाया उसका मोबाईल लगातार स्विच आफ बता रहा था वह अपने रिश्तेदारों को लेकर सनी के घर सदर बाजार पहुंची तो मालूम हुआ वह तीन दिनों से गायब है।यह सुन बबिता के होशोहवास गायब हो गये वह कुछ लोगों के साथ थाना कैंट गयी तो आश्वासन देकर यह कहकर वापस अगले दिन आने को कहा कि जैसे तैसे अपनी बेटी का विवाह संपन्न करा लो फिर तहरीर लेकर उस ठग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।बरहाल जैसे तैसे उसने अपनी बेटी पायल की शादी निपटाई और अगले दिन सनी के खिलाफ संबंधित थाना में लिखित तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की पुलिस ने उससे तहरीर लेकर सनी के घर दबिश डाली तो वह अभी भी फरार था मोबाइल भी उसने बंद कर रखा है। पुलिस ने सनी का मोबाईल नंबर सर्विलांस पर लगवा रखा है थाना कैन्ट प्रभारी सुनील कुमार कनौजिया के अनुसार ठग सनी की खोजबीन जारी है।




