बाबा अमरनाथ और वैष्णो देवी की यात्रा 28 जून को होगी रवाना

( अनंत पांडेय ) नैनी, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ माधुरी वेलफेयर फाउण्डेशन के बैनर तले बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु बस द्वारा बाबा अमरनाथ धाम के लिए 28 जून को नैनी कॉटन मिल तिराहा से धूमधाम के साथ श्रद्धलुओं जत्था रवाना होगा। उक्त फैसला माँ माधुरी वेलफेयर फाउण्डेशन के तत्वाधान में नैनी स्थित कार्यालय पर बैठक के माध्यम से किया गया। बैठक की अध्यक्षता फाउण्डेशन के अध्यक्ष देवाशीष श्रीवास्तव व संचालन देवेंद्र श्रीवास्तव ने किया।
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 51 श्रद्धलुओं का जाएगा जत्था
इस अवसर पर यात्रा संयोजक श्याम बहादुर श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष नैनी से 51 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा अमरनाथ धाम के लिए रवाना होगा। इस बार यात्रा में कोविड-19 को देखते हुए सावधानी भी बरती जाएगी सभी श्रद्धालुओं को मास्क एवं सैनीटाइजर साथ मे लेकर चलना आवश्यक होगा। इसके साथ ही जो भी सरकार द्वारा दिशा निर्देश दिए जाएंगे उसका भी कड़ाई से पालन किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए फाउण्डेशन के अध्यक्ष देवाशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष यात्रा 15 से 20 दिनों की होगी। यात्रा नैनी कॉटन मिल तिराहा से शुरू होकर कीडगंज मसूरिया माई मंदिर तक गाजे बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकलेगी, उसके बाद यात्रा मसूरिया माई मंदिर से दर्शन के उपरांत शीतल कड़े धाम (कौशाम्बी), ताजमहल (आगरा), मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन, नंदगांव, मेहँदीपुर बाला जी, खाटू श्याम, पहाड़िया वाले हनुमान, जल महल (जयपुर), अजमेर, पुष्कर, स्वर्ण मंदिर, जलियावाला बाग, बाघा बॉर्डर, बाबा अमरनाथ, वैष्णो देवी, हरिद्वार, नीमसारण होते हुए प्रयागराज वापस होगी।बैठक में मुख्य रूप से सनी श्रीवास्तव, मानसी श्रीवास्तव, भोला केसरवानी, नयन कुमार कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, गोविंद चौरसिया, सुशील भारतीय, राहुल जायसवाल पत्रकार, राकेश कुमार, शिवाशीष श्रीवास्तव, यशोदा देवी, कंचन श्रीवास्तव, अर्चना केशरवानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।



