धन उगाही को बंद नहीं कराया तो मुख्य अभियंता उत्तर प्रदेश कॉरपोरेशन का घेराव व्यापार मंडल करेगा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक बजाजा पट्टी में बजाजा पट्टी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर संविदा में रखे गया कर्मचारियों के माध्यम से धन उगाही को बंद नहीं कराया गया।तो मुख्य अभियंता उत्तर प्रदेश कॉरपोरेशन का घेराव व्यापार मंडल करेगा ।
श्री केसरवानी आगे कहा कि इस वक्त चौक, बजाजा पट्टी, नकाश कोना करेली, खोवा मंडी, जॉनसन गंज, लीडर रोड, सिविल लाइंस, विवेकानंद मार्ग, मीरापुर, कल्याणी देवी, बलवा घाट, कीडगंज, तुलसीपुर, रसूलपुर में दलालों के माध्यम से मीटर की रीडिंग बड़वा कर उसमें समझौता करने के नाम पर और पुलिस का भय बना कर भारी मात्रा में धन उगाई अधिकारी कराते हैं। जिससे व्यापारियों में, आम नागरिकों में रोष व्याप्त है ऐसा उत्पीड़न एवं शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। बैठक का संचालन मंडल प्रभारी सुशांत केसरवानी ने कहां की इसकी तत्काल प्रभाव से रोक नहीं लगाई गई तो आम नागरिक एवं व्यापारी विशाल धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बैठक में प्रमुख रूप से, लालू मित्तल, अनूप वर्मा, निखिल पांडेय, मोहम्मद सफ, आनंद जी टंडन पप्पन भैया, बृजेश चौरसिया, मुसाब खान, बादल केसरवानी, अभिषेक केशरवानी, संजय गुप्ता, आशीष केसरवानी, अंजलि केसरवानी, रवि गुप्ता, रवि बंसल रतन केसरवानी, दिलीप कुमार का के, अनु केसरवानी, चंदन सिंह, रीटा सोढी, स्मृति श्रीवास्तव, हिना खान, लक्ष्मी बहुगुणा, श्रीमती मीनू देवी, अनीता मिश्रा, प्रतिमा मिश्रा, के अलावा तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।



