Latest
नैनी के अरैल घाट पर पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबा

फिसलने से वह गहरे पानी में गिरकर डूबने लगा।
नैनी के अरैल घाट पर हुई दुर्घटना
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज नैनी के रामनगर मोहल्ला निवासी रमेश बाबू का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक दिवाकर बाबू शुक्रवार की सुबह चार दोस्तों के साथ अरैल घाट पर यमुना नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान घाट के किनारे लगे बैरिकेडिंग पर वह चढ़ने लगा। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास स्नान कर रहे लोगों ने अभिषेक को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। नाविकों की मदद से अभिषेक को मशक्कत के बाद यमुना नदी से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। इस बीच जानकारी होने पर अभिषेक के परिवार के लोग भी बिलखते हुए वहां पहुंच गए।
