फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी कान्वेंट स्कूलों के बच्चों के बराबर खड़ें हों।
अंग्रेजी माध्यम के मॉडल स्कूलों में दी गई संपर्क स्मार्टशाला
शिक्षकों के लिए चलाया जा रहा एक दिन का रिफ्रेशर कोर्स
वह भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलें। उनके भीतर अंग्रेजी को लेकर किसी तरह की झिझक न हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। अंग्रेजी माध्यम के मॉडल स्कूलों में बच्चों को पूरी तरह से अंग्रेजी का माहौल देने का प्रयास हो रहा है। इसी कड़ी में संपर्क स्मार्टशाला स्कूलों को दी गई है।
प्रत्येक विद्यालय को ब्लाक भी दिए गए हैं। इसके जरिए बच्चे अंग्रेजी के अक्षरों की पहचान कर सकेंगे, जब कि संपर्क स्मार्टशाला इलेक्ट्रानिक उपकरण है। यह रेडियों की तरह बजेगा। इसमें अक्षर ज्ञान कराने के तरीके बताने के साथ ही बच्चे कहानी भी सुन सकेंगे। कुछ अक्षरों को जोड़कर पूरे शब्द बनाने व उसके बाद वाक्य बनाने की विधि भी बताई जाएगी। समूचा व्याकरण इसके माध्यम से सीखा सकते हैं। इस उपकरण के अतिरिक्त रीड एलांग एप व संपर्क स्मार्टशाला एप से भी अंग्रेजी सीखी जा सकती है। एसआरजी वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि ये एप बिना इंटरनेट के चल सकता है। बच्चे आसानी से अंग्रेजी सीख सकेगे। इसकी वजह यह कि अध्यापक का तरीका रोचक हो गया है। विषय उबाऊ नहीं रहेगा। पूरी पढ़ाई खेल खेल में संभव होगी।
अंग्रेजी माध्यम के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए शिक्षकों के लिए रिफ्रेशर कोर्स भी शुरू किए गए हैं। हालांकि यह एक दिन का ही कोर्स है। इस योजना के तहत प्रदेशभर के सभी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह क्रम 25 मार्च तक जारी रहेगा। इसके अनुसार शिक्षकों को ऑनलाइन जूम एप के जरिए जुडऩा होगा। प्रत्येक विद्यालय के कम से कम दो शिक्षकों को इसमें शामिल होना जरूरी किया गया है। राज्य परियोजना निदेश विजय किरन आनंद की ओर से जारी पत्र में जो कार्यक्रम जारी किया गया है उसके अनुसार कुल 9221 स्कूलों के 18188 शिक्षक इस प्रशिक्षण से लाभान्वित होंगे। दो घंटे का यह प्रशिक्षण रहेगा।




