प्रदेश

CBI ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को कोर्ट में किया पेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गैंगरेप के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को कोर्ट में पेश किया. इससे पहले शनिवार सुबह कुलदीप सिंह सेंगर का मेडिकल करा लिया गया है. इस दौरान आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कोर्ट में पेश होने से पहले कहा कि मुझे भगवान पर भरोसा है. बीजेपी विधायक ने कहा कि मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है, इसलिए मुझे इंसाफ मिलेगा.

सीबीआई टीम शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे पीड़िता और परिवार के 6 सदस्यों के साथ उन्नाव से सीधे लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंची. यहां पीड़िता का लगभग 3 घंटे तक मेडिकल चेकअप किया गया. लगभग दोपहर 3 बजे पीड़िता और उसके परिवार को सीबीआई टीम वापस उन्नाव लेकर चली गयी है.सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता और उसके परिवार का सीबीआई कार्यालय में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से आमना-सामना कराया जाएगा.

गौरतलब है कि सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को उन्नाव जाकर भी गहन पड़ताल की थी. पीड़िता और उसके परिवार का बयान लेने के साथ ही जिला अस्पताल के सीएमएस, माखी थाने के एसओ अशोक सिंह भदौरिया समेत अन्य निलंबित स्टाफ से भी पूछताछ की गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button