Latest

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्ला बोल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी सिलिंडर और खाद्यान्न सामग्री की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सिविल लाइन्स स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार और महंगाई विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर और नारे लगाते हुए कांग्रेसियों ने नगर निगम कार्यालय से पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल के लिए कूच किया। बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। शहर जिला कांग्रेस के संयुक्त प्रदर्शन में मौजूद प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम लगातार बढ़ने के बावजूद केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर और यमुनापार जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी ने कहा कि सरकार सिर्फ गरीबों और आम जनता को लूटने का काम कर रही है। चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए महंगाई पर नियंत्रण नहीं लगाना चाहती। भाजपा सरकार में जितनी महंगाई बढ़ी है, उतनी आज तक नहीं हुई। कांग्रेस पार्षद दल के नेता सदन मुकुन्द तिवारी और पार्टी नेता हसीब अहमद ने बताया कि योगी सरकार ने पैंतीस फीसदी गृहकर में बढ़ोत्तरी कर के जनता से लगान वसूलने का कार्य किया है। जिसके खिलाफ बड़ा आन्दोलन सड़क से लेकर निगम की सदन तक कर के सरकार से गृहकर में किये गये इजाफे को वापस लेना का दबाव बनाया जायेगा। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर बढ़े दाम को तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेसियों के प्रदर्शन के दौरान अध्यक्षता गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश यादव और संचालन संजय तिवारी ने किया।
इस मौके पर अरुण तिवारी, नफीस अनवर, सुरेश यादव, मुकुन्द तिवारी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, खुशनावेदा फारूकी, अल्पना निषाद, अनिल पाण्डेय, मंजू संत, रामछबीले मिश्रा, सिब्बतैन बब्लू, मो०हसीन, दिनेश सोनी, आशीष पाण्डेय, सत्या पाण्डेय, चमन रावत, दरख्श कुरैशी, इरशाद उल्ला, नफीस कुरैशी, राजकुमार शुक्ला, विवेक पाण्डेय, बब्लू खान, संजय सिंह, नागेश पाण्डेय, अंजुम नाज प्रदीप नारायण समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button