विश्व जल दिवस पर संगम किनारे बालू में जल संरक्षण का महत्व की आकृति बना कर दिया संदेश

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय दृश्य कला विभाग के छात्र अजय कुमार गुप्ता और मनोज कुमार द्वारा सेंड आर्ट कराया गया ।जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय दृश्य कला विभाग के फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के छात्र भी मौजूद रहे।

यह सैंड आर्ट विश्व जल दिवस पर आधारित था। आज विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व के सभी विकसित देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है । साथ ही यह जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करता है। ब्राजील में रियो डी जेनेरियो में वर्ष 1992 में आयोजित ।पर्यावरण तथा विकास का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्व जल दिवस मनाने की पहल की गई। तथा वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र ने अपने सामान्य सभा के द्वारा निर्णय लेकर इस दिन को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच में जल संरक्षण का महत्व साफ पीने योग्य जल का महत्व बताना था।


