त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आगामी होली के त्योहार के साथ पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है। जिसको लेकर किसी प्रकार की कोई अराजकता न फैले इसके लिए पुलिस सतर्क है।
होली और चुनाव में गैरकानूनी कार्य करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे: सीओ मेजा
उप जिलाधिकारी मेजा रेनू सिंह व सीओ मेजा भीम कुमार गौतम की अध्यक्षता में गुरुवार को मानस गेस्ट हाउस में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें आगामी होली के त्योहार व पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा किया गया।उक्त बैठक को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी दिनो में होली व पंचायत चुनाव के साथ-साथ अन्य त्योहार आने वाले है। समाज के सभी वर्गो के लोग संयम से त्योहार मनायें।मेजा इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है,उक्त इंस्पेक्टर ने कहा कि लापरवाही ना बरतें कोरोना वायरस जिस तरीके से बढ़ रहा है । वो नुकसानदायक है।इस समय वैक्सीनेशन चल रहा है,सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवायें,अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीओ मेजा ने कहा कि यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही किया जायेगा।सीओ मेजा भीम कुमार गौतम ने कहा कि शराब का सेवन करने वाले व अवैध शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।इस दौरान चौकी प्रभारी मेजारोड पंकज त्रिपाठी ने लोगों से शांति व्यवस्था सनाये रखने की अपील की।



