सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव ने की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

विधान सभा अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों एवं टाउन के अध्यक्षों की भी घोषणा की
सुधा यादव महिला सभा की महासचिव मनोनीत
जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने मानोनयन पत्र सौंपकर दी बधाई ।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l समाजवादीपार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता श्रीवास्तव ने आज नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी l महिला संगठन में सभी वर्गों, जातियों को प्रतिनिधित्व देते हुए अनुभवी और सपा की वरिष्ठ लोंगो के साथ ही युवा महिलाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है l आज सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में आयोजित समारोह में उपस्थित पार्टी के बड़े नेताओं, पदाधिकारियों एवं सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में महिला सभा के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर उन्हें मानोनयन पत्र सौपा गया l महिला सभा की जिला अध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया l कुल 32 लोंगो की जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, महासचिव श्रीमति सुधा यादव एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव को बनाया गया है l उपाध्यक्ष क्रमश कमला भारतीय, सुरेखा साहू, निशा शुक्ला, ख़ुशनुमा बानो, तथा सचिव पद पर क्रमश श्रीमति गुलाब कली आदिवासी, अनीता शुक्ला, निर्मला विश्वकर्मा, विजेता श्रीवास्तव, गुड्डी यादव मीनाक्षी सिंह, ननकी देवी पाल, मीनू खत्री, सावित्री विश्वकर्मा, गीता सिंह भारती को मनोनीत किया गया है इसके अलावा 15 सदस्य बनाए गए हैं ग्रामीण क्षेत्र की कुल 9 विधान सभाओं के अध्यक्ष भी घोषित, श्रीमती हूर फातिमा करछना की अध्यक्ष बनी । जनपद की ग्रामीण क्षेत्र की सभी 9 विधानसभाओं के अध्यक्षों के नाम की भी घोषणा कर दी गई है ।




