करोना पर पड़ा भारी होली लोगों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया होली का पर्व

(अनुराग शुक्ला / अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर के कई क्षेत्रों में आज भी ‘कपड़ा फाड़’ होली मनाई जा रही है। प्रयागराज में दूसरे दिन मंगलवार को भी होली पर रंगों की बारिश हो रही है।
चौराहा पर युवाओं की भीड़ जुटी बड़े-बड़े साउंड में बजे गाने अभी तो पार्टी शुरू हुई है…,
1
शहर के कई क्षेत्रों में ‘कपड़ा फाड़’ होली मनाई गयी ।
कोरोना संक्रमण के भय पर होली का उत्साह सिर चढ़कर बोल रहा है। लोकनाथ चौराहा जानसेनगंज कटरा दारागंज अलोपीबाग झूंसी नैनी फाफामऊ राजरूपपुर सहित हर मोहल्ला के चौराहा पर युवाओं की भीड़ जुटी है। चौराहों व गली-मोहल्लों में होलियारों की भीड़ जुटी है। शहर में सबसे ज्यादा रौनक लोकनाथ चौराहा पर है। यहां कपड़ा फाड़ होली खेलने के लिए हजारों युवाओं की भीड़ जुट गई है। यहां एक खास बात यह है कि आप घर बैठे भी होली के हुड़दंग का मजा इंटरनेट मीडिया पर ले सकते हैं। फिल्मी गानों पर थिरकते हुए एक-दूसरे का कपड़ा फाड़कर उसे बिजली के तार पर लटका रहे हैं। होलियारों पर टेसू के फूल व अबीर-गुलाल भी उड़ाया जा रहा है। गुलाल व रंगों को फव्वारा के जरिए डाल रहे हैं। वहीं, दारागंज मोहल्ला में दमकल युद्ध चल रहा है। दमकल नुमा पिचकारी में रंग भरकर होलियारों के ऊपर डाली जा रही है। संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया के नेतृत्व में नरेंद्र्र मोदी, जो बाइडेन, अमिताभ बच्चन नामक दमकल के साथ रंग खेला जा रहा है। इसका आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोग दारागंज आए हैं।
होली पर्व पर चहुंओर रंगों की बारिश हो रही है। कोरोना संक्रमण के भय पर होली का उत्साह सिर चढ़कर बोल रहा है। लोकनाथ चौराहा, जानसेनगंज, कटरा, दारागंज, अलोपीबाग, झूंसी, नैनी, फाफामऊ, राजरूपपुर सहित हर मोहल्ला के चौराहा पर युवाओं की भीड़ जुटी है। नाकाबंदी-नाकाबंदी…, अभी तो पार्टी शुरू हुई है…, रंग बरसे भीगे चुनरवाली…, होली के दिन…, जैसे गानों पर जगह-जगह युवाओं की टोली डांस कर रही है, घर की छतों से उनके ऊपर रंगों की बारिश हो रही है।
