Latest
मार्च में ही 41 पार पहुंचा पारा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। होली के बाद मौसम ने भी अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को प्रयागराज में तापमान लगभग 42 डिग्री तक पहुंच गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41.8 और 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 31 मार्च 2017 को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो मार्च महीने का सर्वाधिक गर्म दिन था। वैसे प्रयागराज में मार्च का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33.7 व 17.1 डिग्री सेल्सियस है। वर्ष 2017 की तरह इस साल भी तेज गर्मी पडऩे के आसार हैं।




