Latest

26 व 27 अप्रैल को मां विंध्यवासिनी के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद। विंध्य पण्डा समाज

(अनुराग शुक्ला/सुमित पांडेय) विंध्याचल (अनुराग दर्शन समाचार)। विंध्य पण्डा समाज ने प्रशासन के अनुरोध पर चैत्र पूर्णिमा पर 26 व 27 अप्रैल को मां विंध्यवासिनी के कपाट को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद करने का फैसला किया है। चैत्र पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी के दरबार में बड़ी संख्या में वाराणसी के भक्त दर्शन पूजन के लिए आते है।

उसके अलगे दिन भी विंध्य दरबार में मंगलवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते है। जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर पर जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह अनुरोध किया था।
प्रशासन के अनुरोध पर पण्डा समाज ने मंदिर के कपाट को दो दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया है। पण्डा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी और मंत्री भानु पाठक और सुमित पांडेय ने बताया कि बुधवार से फिर मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पहले नवरात्र में पंचमी तिथि से मंदिर को नवमी तक बंद कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button